Advertisement
uturntime
Breaking
नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें, नाम रहेगा गुप्त: एसएसपी अंकुर गुप्ता पुलिस को देख लिफाफा फेंक कर भागने लगा युवक, पीछा कर पकड़ा; 10 ग्राम चिट्टा बरामद 10 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति काबू मेहनत करो, आगे बढ़ो और जिंदगी को करो इन्जॉय: औजला शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सतलुज क्लब में जाली शिक्षा डिग्री की आधार पर मेम्बरशिप मामले ने पकड़ा तूल बठिंडा ड्रग्स मामले में आरोपी की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, संपत्ति गिराई प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पंजाब के नामी प्रॉपर्टी कारोबारियों में छिड़ा ग्रह युद्ध बिना आधार के बदलाव: BJP की पंजाब पिच का सामना हकीकत से दुबई में ईरान का ड्रोन हमला, कहा - युद्ध लंबा खींचने से नहीं डरते तीन लोगों पर केस दर्ज, डीएफओ के आदेश पर विभागीय जांच शुरू स्त्री: सृष्टि की जननी और अंतहीन संघर्ष की महागाथा
Logo
uturntime
लुधियाना/नई दिल्ली — इनकम टैक्स विभाग की दिल्ली टीम ने बुधवार सुबह ईस्टमैन ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैटरी, साइकिल और हैंड टूल्स कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की। यह रेड सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई, जब विभाग की टीमें एक साथ दिल्ली, गुरुग्राम, लुधियाना, हिमाचल प्रदेश समेत कई शहरों में स्थित ईस्टमैन ग्रुप के दफ्तरों, फैक्ट्रियों और आवासीय परिसरों पर पहुंचीं। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, टैक्स चोरी और वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की जांच को लेकर की जा रही है। टीमों ने दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, अकाउंट बुक्स और अन्य अहम फाइलों की गहन जांच शुरू कर दी है। कुछ स्थानों पर कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईस्टमैन ग्रुप का कारोबार देश-विदेश में फैला हुआ है और बैटरी, साइकिल व हैंड टूल्स सेक्टर में इसकी मजबूत पकड़ है। ऐसे में विभाग को बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। गौरतलब है की चेयरमैन जेआर सिंगल और एमडी शेखर सिंगल की लीडरशिप में समहू ने कोविड के बाद से बैटरीज एंड कई अन्य सैगमेंट में हैरानी जनक ग्रोथ दर्ज की है ! वहीं बिजनेस जगत में प्रोफेशनलिज्म के दृष्टिकोण से जेआरएस ईस्टमैन समहू को इंसीट्यूट की संज्ञा दी जाती है ! कम्पनी की बड़ी ग्रोथ देश विदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है ! इनकम टैक्स विभाग की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई अभी भी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रेड में कितना अघोषित लेन-देन या संपत्ति सामने आती है। शहर में इस कार्रवाई को लेकर व्यापारिक जगत में चर्चा तेज है।